ज्योतिष में शोध-कार्य के लिए सटीक जन्म-विवरण का होना बहुत आवश्यक है। विख्यात व्यक्तित्वों का सही-सही जन्म-विवरण प्राप्त करना प्रायः बहुत कठिन होता है। इसीलिए एस्ट्रोसेज का यह प्रयास है कि आपको प्रामाणिकता से सटीक जन्म-संबंधी जानकारियाँ हासिल हो सकें। एस्ट्रोसेज के डेटाबेस में बड़ी संख्या में कुंडलियाँ संगृहीत हैं और हमारी टीम प्रत्येक कुंडली को प्रामाणिकता के पैमाने पर परखकर रेट कर चुकी है। ''अत्यन्त सटीक (अ.स.)'' और ''सटीक (स.)'' शोध के लिए भरोसेमंद हैं। ''संदर्भ (स.)'' को सावधानी के साथ उपयोग में लाना चाहिए। ''संदर्भ अप्राप्त (स.अ.)'' और ''अप्रामाणिक स्रोत (अ.स्रो.)'' को बेहद सावधानी के साथ उपयोग करना चाहिए। यहाँ एस्ट्रोसेज की प्रत्येक रेटिंग की जानकारी है -
अत्यंत सटीक (अ.स.) - बेहद सटीक। किसी प्रामाणिक स्रोत या स्वयं एस्ट्रोसेज को ज्ञान जन्म-विवरण।
सटीक (स.) - पर्याप्त सटीक माना जा सकता है। ठीक-ठाक प्रामाणिकता वाले स्रोत से लिया गया जन्म-विवरण।
संदर्भ (स.) - किसी पुस्तक या पत्रिका के संदर्भ से प्राप्त।
संदर्भ अप्राप्त (स.अ.) - जन्म-संबंधी जानकारी का कोई स्रोत ज्ञात नहीं है।
अप्रामाणिक स्रोत (अ.स्रो.) - त्रुटीपूर्ण जानकारी। सूचना किसी भरोसेमंद स्रोत से नहीं है या बेहद ग़लत है।