नीरज चोपड़ा
Dec 24, 1997
12:00:00
Panipat
76 E 58
29 N 24
5.5
Kundli Sangraha (Bhat)
सटीक (स.)
नीरज चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता है। टोक्यो 2020 ओलंपिक्स में भारत को जैवलीन थ्रो में स्वर्ण पदक दिलाने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं नीरज चोपड़ा। नीरज चोपड़ा से पहले ओलंपिक्स में भारत को स्वर्ण पदक 13 साल पहले यानी कि 2008 में अभिनव बिंद्रा ने दिलाया था। खास बात यह कि नीरज चोपड़ा ने यह कारनामा अपने पहले ही ओलंपिक खेल में कर दिखाया। इससे पता चलता है कि नीरज चोपड़ा कितने प्रतिभावान और मेहनती हैं। हरियाणा के पानीपत जिले में जन्मे नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक्स से पहले अंजु बॉबी जॉर्ज के बाद किसी विश्व स्तरीय एथ्लेटिक्स में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय एथ्लीट रह चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि साल 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों में 82.23 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर यह उपलब्धि अपने नाम की थी। इसके बाद साल 2017 में भी उन्होंने एशियाई एथ्लेटिक्स चैम्पियनशिप में 85.23 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। यही वजह थी कि टोक्यो ओलंपिक्स के शुरू होने से पहले ही नीरज चोपड़ा को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और फिर जब मौका मिला तो नीरज ने ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर लोगों के विश्वास को हकीकत में बदल दिया। नतीजन नीरज चोपड़ा भारत में एक स्टार एथ्लीट हैं और लोग उनसे बेइंतेहा प्यार करते हैं।...नीरज चोपड़ा की कुंडली के बारे में और पढ़ें
स्वास्थ्य संबंधी अनेक परेशानियाॅं नीरज चोपड़ा को तनावग्रस्त करेंगी। कुछ निकट रिश्तेदार गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। विरोधियों से खतरा है। संभव है कि चोरी की वजह से नीरज चोपड़ा को नुकसान हो। शत्रु की किसी गतिविधी की वजह से चोट लगने का भी डर है। नीरज चोपड़ा के कार्यस्थल पर नीरज चोपड़ा के विरोधियों को प्रशासनिक सहयोग मिलने की वजह से नीरज चोपड़ा मानसिक यंत्रणा के शिकार हो सकते हैं।... और पढ़ें नीरज चोपड़ा 2026 राशिफल
जन्म कुंडली नीरज चोपड़ा के जन्म के समय आसमान का लिया गया चित्र है जन्म-कुंडली जन्म के समय का आकाशीय मानचित्र है। नीरज चोपड़ा की कुंडली आपको बताएगी नीरज चोपड़ा के जन्म के समय की ग्रहीय स्थिति, दशा, राशि कुंडली और राशि आदि। यह शोध-कार्य के लिए आपको नीरज चोपड़ा की विस्तृत कुंडली एस्ट्रोसेज क्लाउड में खोलने की सुविधा भी देगा।... और पढ़ें नीरज चोपड़ा जन्म कुंडली
नीरज चोपड़ा से संबंधित अन्य ज्योतिषीय रिपोर्ट्स देखें -